Categories: बलिया

बलिया में युवती ने छत से लगाई छलांग, पैर में आई चोट

बलिया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी इज्जत बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी, इससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम युवती ने छत से छलांग लगा दी। परिजनों का कहना है कि हम लोग नवका बाबा मेले में दुकान लगाएं हैं। हमारी लड़की घर पर खाना बना रही थी तभी पड़ोस के एक लड़के ने तमंचा लेकर हमारे घर की छत पर चढ़ गया और हमारी लड़की से बदतमीजी करने लगा।

लड़की ने अपनी जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। वही, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा ने बताया कि लड़की के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद युवक के गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 day ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago