Categories: बलिया

बलिया में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था मृतक

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सवन गांव से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि गांव में महिलाएं रोज की तरह बाहर निकलीं तो उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी। जहां 24 वर्षीय कौशल राम का शव नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक रहा था। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक कौशल 2 भाई था, जिसमें वह बड़ा था। बताया जा रहा है कि कौशल पढ़ने में तेज था, वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago