Categories: बलिया

बलिया में अवैध बालू खनन जोरों पर, जिम्मेदार मौन

बलिया में खनन माफिया बेखौफ हैं। जिले के बेल्थरा रोड इलाके में अवैध बालू खनन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन अभी भी हाथ पर हाथ रखे बैठा है। रात का अंधेरा होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और बालू लदे ट्रक लेकर घाट से निकलते हैं।(प्रतिकात्मक फोटो: अवैध उत्खनन)

घाटी से बालू लेकर जाते हुए ट्रक का ग्रामीणों ने वीडियो बनाया, अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम का कहना है कि नायब तहसीलदार और पुलिस को मौके पर भेजा लेकिन कुछ मिला नहीं।

बता दें कि सरकारी संस्था एनजीटी की ओर से पर्यावरण संरक्षण के क्रम में 30 जून से तीन माह के लिए खनन पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान डम्प स्थान से ही बालू की बिक्री का प्रावधान होता है। लेकिन, इसके बावजूद बेल्थरारोड के खैरा घाट से बालू का अवैध खनन जारी है।

मंगलवार रात खैरा से बलिया जा रहे बालू लदे एक ट्रक को ग्रामीणों ने रोक लिया। ट्रक चालक द्वारा खैरा घाट से बालू ले जाने की बात कही गई। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया, जिम्मेदारों से शिकायत की लेकिन प्रशासनिक अधिकारी मौन बैठे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उभांव थाना से होकर गुजरने वाली इन ट्रकों के बारे में पुलिस को जानकारी होती है, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती है। कई बार इस तरह के मामलों की शिकायत भी की जाती है लेकिन एक-दो दिन सक्रिय रहने के बाद अधिकारी भी शांत बैठ जाते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सोनबरसा और बेल्थरा बाजार घाट के आसपास अवैध खनन की फोटो खींचकर एसडीएम को भेज दी। एसडीएम ने एक लेखपाल को भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं मामले को लेकर उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता का कहना है कि हम आगे भी इस मामले को दिखवाएंगे, आरोप सही साबित होने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

(प्रतिकात्मक फोटो: अवैध उत्खनन)

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago