Categories: बलिया

बलिया सांसद ने किया बायोगैस प्लांट का शिलान्यास, बनेगी बिजली

उत्तरप्रदेश सरकार गोबर धन योजना के तहत गौशालाओं में बायोगैस प्लांट लगा रही है। इसी के तहत बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर स्थित अस्थाई गौशाला में बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया।

गाजीपुर में करीब 35 लाख की लागत से प्लांट की स्थापना की जाएघी। जिसमें बिजली बनाई जाएगी। इससे आसपास के इलाकों को भी लाभ मिलेगा। बायोगैस प्लान्ट से उत्पन्न होने वाली गैस को बिजली में परिवर्तित कर लाइट, पंखा, सबमर्सिबल पम्प के संचालन और खाना पकाने में गैस चूल्हा जलाने के लिए उपयोग में लाया जायेगा। इसके साथ ही बायोगैस से निकलने वाली स्लरी सुखाकर खाद के रूप में कृषि कार्य के लिए उपयोग किया जायेगा।

इसके साथ ही खाद की ब्रिकी भी की जाएगी। गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि बायोगैस प्लान्ट के संचालन के लिए उपयोग होने वाले गोबर/अपशिष्ट को आटोमिक्चर द्वारा केवल एक आपरेटर द्वारा आटोमैटिक बायोगैस प्लान्ट में भेजा जायेगा, जिससे दैनिक व्यय न्यूतम आयेगा। इश दौरान बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने गाजीपुर जिलाधिकारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली से सीख लेनी चाहिए।

सांसद ने कहा कि गाजीपुर जनपद भारत के इतिहास का एक जीता जागता जनपद है। मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां से सांसद हूं। शासन योजना बनाता है, प्रशासन उसका क्रियान्वयन करता है और समाज उसका लाभ उठाता है। यह तीनों एक साथ काम नहीं करेंगे तो कार्य आगे नहीं बढ़ेगा।

आपको यह जानकर खुशी होगी कि जिलाधिकारी गाजीपुर के विषय में प्रदेश स्तर, केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री और यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे व्यक्तिगत स्तर पर इस मामले पर बात किया है। मैंने उनसे कहा है कि, अगर इस तरह के अधिकारी हों तो दूसरे अधिकारियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि काम कैसे होता है। उन्होंने सिर्फ कहा ही नहीं बल्कि किया भी है और वह सामने दिख रहा है।

मौके पर मौजूद डीएम ने बायोगैस प्लांट के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के गोर्वधन योजना के अन्तर्गत बायोगैस प्लान्ट के निर्माण के प्राक्कलन की धनराशि 34.52 लाख है। इसकी क्षमता 60 घन मीटर और कार्यदायी संस्था अधि0अभि0 खण्ड कार्यालय उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण गाजीपुर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago