रेलवे की भूमि को अवैध तरीके से पट्टा करने पर 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा, लेखपाल निलंबित

बेल्थरा रोड – तुर्तीपार गांव के पास स्थित रेलवे की भूमि को अवैध तरीके से पट्टा करने  का मामला सामने आने के बाद हडकंप मचा हुआ है। आनन फानन में एसडीएम ने शुक्रवार को 150 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इसमें 144 पट्टाधारकों के अलावा भूमि प्रबंधन समिति, राजस्व अधिकारी, कर्मचारी व संबंधित रेल अधिकारी भी शामिल हैं। एसडीएम ने रेलवे की 72.40 एकड़ भूमि पर हुए पट्टे को निरस्त करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में किया है।

खबर के मुताबिक  तुर्तीपार में सरकारी अभिलेखों में 150.84 एकड़ भूमि रेलवे सरकार की भूमि के रूप में दर्ज है। लेकिन भूमि प्रबंधन समिति ने 11 अगस्त 1986 को 89 व्यक्तियों को 25.14 एकड़, 30 दिसंबर 1986 को चार व्यक्तियों को 1.96 एकड़, पांच जनवरी 1987 को 10 व्यक्तियों को 4.66 एकड़, 30 जुलाई 2003 को 25 व्यक्तियों को 24.94 एकड़ और 15 दिसंबर 2003 को 16 व्यक्तियों को 15.70 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से पट्टा कर दिया। जबकि रेलवे की भूमि होने के चलते भूमि प्रबंधन समिति को पट्टा देने का अधिकार नहीं है।
वही एसडीएम, बेल्थरारोड सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया की रेलवे की भूमि को अवैध तरीके से पट्टा करने के मामले में पट्टाधारक समेत 150 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago