बलिया में सोशल मीडिया पर देवी देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हडकंप मच गया । अमर उजाला की खबर के मुताबिक रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में देवी-देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था । इस मामले में त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने तीन नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पूछताछ की जा रही है। वीडियो इसी वर्ष होली का बताया जा रहा है। रविवार सुबह सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली पहुंच गए।
पुलिस ने हिंयुवा कार्यकर्ता अविनाश सोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर नागपुर निवासी राजेश पुत्र सुमेर राम, राहुल पुत्र किरथ और किशन पुत्र हरेंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…