Categories: देश

कैब ड्राईवर मामले पर लोगों ने कसा तंज, कहा तेल भी तो मुस्लिम देशों का ही है

दक्षिणपंथियों ने एक अभियान चलाया हुआ है,जिसके तहत देश में मुस्लिमों के खिलाफ न केवल बड़े पैमाने पर नफरत को बढ़ावा दिया जा रहा है,बल्कि देश के बहुसंख्यक समाज को भड़काया भी जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर पर देखने को मिला। जिसका लोगों ने जमकर आलोचना किया है साथ ही तरह तरह के हिदायत भी दिया है।

दरअसल ट्विटर यूजर्स अभिषेक ने एक ट्वीट किया जिसमे उनहोंने लिखा कि उसने एक कैब बुक करने के बाद कैंसिल कर दी, क्योंकि उस कैब का ड्राइवर मुस्लिम था और वो जिहादियों को अपना पैसा नहीं देना चाहते।

अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कैब ड्राइवर की डिटेल के स्क्रीनशॉट के साथ लिखा, ओला कैब बुकिंग कैंसिल कर दी क्योंकि ड्राइवर मुस्लिम था। उनहोंने लिखा कि मैं अपना पैसा जिहादी लोगों को नहीं देना चाहता हूं।

इस मामले को लेकर शोसल मिडिया पर अभिषेक की तीखी आलोचना भी हुई। अभिषेक के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि बेशक संघी पागल, मध्यपूर्वी देशों से भी तेल का कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दो क्योंकि वे भी मुस्लिम हैं। वहीँ एक यूजर ने लिखा, क्या यह व्यक्ति जानता है कि इतने सालों से जो तेल इस्तेमाल कर रहा है वह कहां से आ रहा है।

आपको बता दें कि अभिषेक का ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड है और उसे पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट के कई केंद्रीय मंत्री फॉलो करते हैं, जिनमें निर्मला सितारमन, धर्मेंद्र प्रधान जैसे बड़े भाजपा नेता भी शामिल हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago