बेलथरा रोड। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए बलिया पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी बीच पुलिस ने सुबह बड़ी कार्यवाही करते एक चाय-नाश्ते की दुकान पर दबिश दी और अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने तस्कर के पास से कई शराब की बोतलें की बरामद की हैं। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र और आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार एवं निर्मल श्रीवास्तव ने पूरी कार्यवाही की।
अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए अखोप चट्टी नहर के पास स्थित चाय-समोसे की दुकान पर दबिश दी। तो दुकान में मौजूद एक व्यक्ति झोले को छुपाने का प्रयास करने लगा। टीम ने झोले सहित व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जब झोले को खोला गया तो उसमें से कुल 28 शीशी बंटी-बबली लाइम ब्रांड देसी शराब बरामद हुई।
हालांकि वो अंग्रेजी ठेके के शराब से भिन्न पाई गई। अभियुक्त सतीश कुमार मौर्या पुत्र रामनयन मौर्या निवासी अखोप चट्टी को जेल भेज दिया गया। फिलहाल पूरे मामले में कार्यवाही जारी है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…