Categories: बलिया

बलिया- …तो इसलिए प्रेमी युगल ने रची सुसाइड की साजिश, हुआ बेनकाब

बलिया। भरौली पुल के पास सुसाइड की कोशिश का लाइव वीडियो वायरल करने वाले प्रेमी युगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस प्रेमी युगल की तलाश कर रही थी,जिन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। जिन्होंने सुसाइड का नाटक किया था। गिरफ्तार प्रेमी युगल का कहना है कि कोई उनकी तलाश न करे इसलिए उन्होंने सुसाइड का नाटक किया था। वहीं पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को सूचना दी है। साथ ही पुलिस अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल 16 जनवरी को प्रेमी युगल ने बक्सर गंगा पुल पर शीशी से जहर पीते हुए वीडियो बनाया और उसे फेसबुक लाइव के जरिए वायरल कर दिया था। उस समय मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुल पर युवक की बाइक मिली थी। लोगों को तब आशंका हुई थी कि जहर पीकर दोनों ने नदी में छलांग लगा दी होगी। पुलिस ने मुकदमा कायम किया था। इसके बाद दोनों की तलाश में पुलिस जुटी थी। और फिर शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जहर पीने का नाटक करने वाले प्रेमी युगल भरौली पुल के पास मौजूद हैं।

मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अजय यादव और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर कल्हड़ियां निवासी प्रेमी उपेंद्र गोंड और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल मुआयना कराया है। युवक ने बताया कि कोई उनकी तलाश न करे, इसलिए उन दोनों ने ऐसा नाटक किया था। वीडियो अपलोड करने के बाद दोनों दिल्ली चले गए। वहां पर कुछ दिन रहने के बाद वाराणसी आकर कुछ काम करने लगे। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago