IAS अदिति सिंह ने अभी तक नहीं लिया DM का चार्ज, शासन के नियमों की हो रही अवहेलना !

बलिया डेस्क : योगी सरकार ने 12 फरवरी को कई जिलो के डीएम का तबादला किया था जिसमें बलिया डीएम का नाम भी शामिल था। इनमें से कई अधिकारियों ने ज्वाइनिंग भी कर ली है, लेकिन हापुड़ की जिलाधिकारी रहीं अदिति सिंह का तबादला बलिया के लिए डीएम पद पर हुआ था पर एक हफ्ते बाद भी अबतक अदिति सिंह ने चार्ज नहीं लिया है।

जानकारी के लिए बात दें कि नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की तरफ से जिलाधिकारी के तबादले के आदेश पर स्पष्ट लिखा होता है कि संबंधित अधिकारी तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचित करें, लेकिन आईएएस अदिति सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने न करने को लेकर कोई भी कारण या सूचना अभी तक शासन को उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं अदिति सिंह के अब तक न पहुंचने से जहां राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं आम जनता में भी तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग उनके ज्वाइन न करने के बारे में कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहा है. अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल ने निजी चैनल को बताया कि वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण कर लेंगी, लेकिन एक सप्ताह तक डीएम का कार्यभार ग्रहण करने में देरी के बारे में वह कुछ बोलने से बचते रहे। वहीं दूसरी तरफ शासन में एक सप्ताह बाद भी आईएएस अधिकारी अदिति सिंह के बलिया डीएम पद पर ज्वाइन न करने को लेकर सही नहीं माना जा रहा है।

न्यूज चैनल ईटीवी भारत ने पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के हवाले से लिखा है “एक सप्ताह तक जिलाधिकारी बलिया के पद पर अगर कोई अधिकारी स्थानांतरण के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहा है तो यह शासन के नियमों की अवहेलना है। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में इस स्थिति को ठीक नहीं माना जाता है। शासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ मुख्य विकास अधिकारी के उपर बलिया डीएम का भी चार्ज होने के कारण उन पर लोड बढ़ गया है और सामने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी है। ऐसे में इतने दिनों तक जिले के मुखिया की कुर्सी खाली होना चुनाव की पारदर्शिता पर भी अभी से सवाल उठने लगे हैं। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम से मिलने के लिए दूर-दराज से आए लोग डीएम की कुर्सी खाली देख आए दिन बैरंग लौट रहे हैं।

हालांकि डीएम अदिति सिंह के नाम से प्रशासनिक गलियारों में एक हनक बनी हुई है कि मैडम के आने से काफी फेरबदल होने की संभावना है। चर्चा यह भी है कि अतिति सिंह के काम करने का तौर तरीका अन्य जिलाधिकारियों से अलग होगा। खैर कुछ भी हो जो कुछ भी होना डीएम साहिबा के आने के बाद ही होगा। फिलहाल उनका न आना लोगों की जेहन में तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago