बिल्थरारोड डेस्क : सोशल मीडिया कितना पावरफुल हो गया है इसका ताज़ा उदाहरर्ण बेल्थारा रोड में देखने को मिला है। दरअसल सियर पुलिस चौकी प्रभारी आर.के. सिंह अपने साथियों के साथ गस्त पर थे उसी वक़्त किसी ने आकर सूचना दिया कि एक 5 साल की अज्ञात अबोध बच्ची लावारिस हालत में घूम रही है, जो रो रही है, और कुछ बता भी नही पा रही है।
सूचना मिलते ही फ़ौरन आर.के. सिंह मौके पर सदल बल पहुंचकर बच्ची को पुलिस चौकी ले आये और साथ ही पूछताछ कर उसका और उसके घर वालो का नाम जाना। जिसके आधार पर बच्ची के माता-पिता की तलाश युद्ध स्तर पर शुरू की गई। वहीँ इसमें सोशल मीडिया ने भी अपना अहम रोल अदा किया और बच्ची की पहचान कराए जाने हेतु सघन अभियान चलाया गया।
जिसके फलस्वरूप शुक्रवार को समय करीब 2 बजे बच्ची की पहचान खुशी उर्फ आराध्या पुत्री पारसनाथ गुप्ता निवासी इब्राहिम पट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया के रूप में हुई। इसके बाद बच्ची की पहचान करने वाले के द्वारा बच्ची के मामा रामलीला मैदान, बिल्थरारोड कस्बा निवासी महावीर कुमार गुप्ता पुत्र विंध्याचल प्रसाद गुप्ता को बुलाया गया।
जिन्होंने बच्ची को देखकर पहचान तस्दीक किया। बच्ची की मां श्रीमती सीमा गुप्ता पत्नी पारसनाथ गुप्ता उर्फ गोलू निवासी ईब्राहिम पट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया को तलब कर उनकी खोई हुई बच्ची को उनकी सुपुर्दगी में वापस किया गया। बच्ची खोने के उपरांत बच्ची की मां रो-रो कर बेसुध थी। बच्ची को पाने के उपरांत उसकी खुशी आंखों में देखते बन रही थी। उसने पुलिस की तत्परता एवं कार्य के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद साधुवाद देते नही थक रही थी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…