बलिया डेस्क : रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने ख़ाली पड़ी कताई मिल की ज़मीन पर मेडिकल कॉलेज बनाने की माँग की है. इसके अलावा उन्होंने बलिया के विकास के लिए संशोधन प्रस्ताव में 14 और प्रस्ताव जोड़ने की माँग की है.
बता दें कि गुरुवार से बजट सत्र शुरू हुआ है. ऐसे में राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव के बीच उन्होंने 14 और प्रस्ताव जोड़ने की माँग की है. ताकी क्षेत्र का बेहतर विकास हो सके और यहाँ की जनता को इसका पूरा लाभ मिल सके.
रसड़ा विधायक ने इसके साथ साथ सहकारी चीनी मिल चालु कराने, रसड़ा के सीएचसी में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती करने की भी माँग की है. वहीं उन्होंने महिलाओं के लिए अस्पताल, गांव को कटान से बचाने के लिए बंधे और दूसरे ज़रूरी कदम उठाने की माँग की है.
उन्होंने राजकीय महिला महाविधालय खोलने पर बल दिया और तमाम मार्गों को चौड़ा करने की भी माँग रखी है. ऐसे में अगर उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जाता है तो इलाक़े के लोगों के लिए बहुत सी मुश्किलें और परेशनियाँ हल जाएँगी.
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…