बलिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से दो की मौत

बलिया डेस्क :  बलिया में एक ददर्नाक हादसा पेश आया है जहाँ दो लोगों की मौत हो गई वहीँ तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं, जानकारी के मुताबिक रसड़ा इलाके  के सुल्तानपुर गांव के पलानी मौजा में मूर्ति विसर्जन के दौरानलटकते तार को हटाते समय कुछ लोग करंट की चपेट में  आगये इनमें दो की मौत हो गई, वहीं एक का उपचार चल रहा है.

खबर के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान उस वक़्त हडकंप मच गया जब जब डीजे रखी गाड़ी में हाईटेंशन करंट उतर आया और डीजे संचालक सहित तीन युवक झुलस गए.

आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. वहीँ स्थानीय लोगों का आरोप है की ये हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से हुआ है.

वहीँ स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत तार इतना नीचे था जिससे डीजे पर बैठे युवक द्वारा तार को हटाया जा रहा था.  इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए.  एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.  संयोग ही था कि और लोग झुलसने से बच गए.  जबकि ग्रामीण इस लटकते तार को ठीक करने के लिये कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन विद्युत विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं गई.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago