बलिया : आपसी विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाया तो पति ने भी लगा ली फांसी, हुई मौत

बलिया डेस्क : बलिया में आपसी विवाद को लेकर पति और पत्नी ने जान दे दी है। मामला शहर कोतवाली इलाके का है। जहां किराये के मकान में दंपति रहे थे ।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सिकंदरपुर के महथापार निवासी मनोज गुप्ता (28) की एक साल पहले ही  खुशबू (22) निवासी जेठवार से हुई थी। मनोज रामपुर उदयभान में किराए पर मकान लेकर रहता था और पुलिस लाइन के बगल में फल की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इन दोनों का चार महीने का बेटा शिवम भी है। गुरुवार सुबह रोते हुए मासूम को मनोज ने बगल में रह रही अपनी मां को दे दिया। इसके बाद कमरा बंद कर लिया।

इसी बीच विवाद के दौरान पत्नी ने जहर पी लिया और फिर पति ने पंखे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बच्चे के काफी रोने पर मनोज की मां उसे देने के लिए गईं। काफी आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने अगल-बगल के लोगों को आवाज दी। दरवाजा तोड़ने पर दोनों मृत पाए गए। पुलिस के साथ फारेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व कोतवाल बाल मुकुंद मिश्र को जांच के निर्देश दिए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago