बलिया : बलिया में कोरोना का खतरा अभी ख़त्म नहीं हुआ है। सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि कोविड-19 को लेकर अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। सबसे अपील की है कि सफाई बनाए रखने के साथ मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग, शारीरिक दूरी का ख्याल अभी भी अनिवार्य रूप से रखें।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी भी 18 कंटेनमेंट जोन है, जो विकास खण्ड बैरिया, बांसडीह, बेरूआरबारी, चिलकहर, दुबहर, हनुमानगंज, नगरा ,सीयर, रेवती, मनियर के अंतर्गत है। इनमें 57 टीमें सर्वे का काम कर रही है। गुरुवार को टीमों के द्वारा 227 घरों में सर्वे किया गया, जिसमें 14 लक्षणयुक्त व्यक्ति पाए गए।
सबकी सैंपलिंग कराई गई। हालांकि, इसमें कोई कोविड-19 पॉजिटिव नहीं मिले। वहीं, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर अन्य प्रदेश से आए यात्रियों की भी स्क्रीनिंग करने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 129 संदिग्ध यात्रियों की कोविड-19 की जांच की गई। सभी लोग निगेटिव पाए गए।
427 गोल्डन कार्ड का रजिस्ट्रेशन, 220 को लगी वैक्सीन
सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत 427 गोल्डन कार्ड का रजिस्ट्रशन कराया गया। वहीं, 220 को कोविड -19 की वैक्सीन लगाई गई। अभियान पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…