मणिमंजरी सुसाइड केस- कंप्यूटेर आपरेटर और ड्राइवर की जमानत अर्जी खारिज

मनियर डेस्क । नगर पंचायत मनियर की ईओ रही मणि मंजरी राय आत्म हत्या मामले में आरोपी रहे नगर पंचायत के कमप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार , ड्राइवर चन्दन कुमार की अर्जी पर चार माह बाद सुनवाई के बाद सुक्षित रखे गये फैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने मंगलवार को जमानत की अर्जी खारीज का आदेश सुनाया।

जिससे एक बार फिर आरोपियों के मुश्किले बढ़ गयी, वहीं इसी मामले में आरोपी चेयरमैन भीम गुप्ता को जमानत मिल चुकी है।
बता दें कि 6जुलाई 2020 को नगर पंचायत मनियर की ईओ रही मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली स्थित आवास विकास कालोनी में किराये की मकान में सुसाइड नोट लिखकर पंखे के हुक से झुलती हुई पायी गयी थी।

मृतका ईओ के भाई विजयानन्द राय ने कोतवाली में दी गयी तहरीर मे नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता , लिपिक विनोद सिंह ,कमप्यूटर अपरेटर अखिलेश कुमार , ड्राइवर चन्दन कुमार व सिकन्दरपुर के ईओ संजय राव सहित ठेकेदारो को आरोपी बनाया था। इस मामले में पुलिस ने कमप्यूटर आपरेटर व ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सिकन्दरपुर के ईओ को क्लीन चीट दी थी तो वहीं चेयर मैन भीम गुप्ता ने कोर्ट में आत्म समर्पण किया था।

लिपिक विनोद सिंह हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ली थी, हाईकोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद अग्रिम जमानत के लिए दोबारा अर्जी पर हाईकोर्ट ने खारिज कर दी । वहीं चेयरमैन भीम गुप्ता की अर्जी पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के न्याय मूर्ति डीके सिह ने व्यतिगत मुचलके पर सशर्त जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया था।

इसी मामले में करीब चार माह से जिला कारागार में बन्द कम्प्यूटर आपरेटर व ड्राइवर चन्दन कुमार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के न्यायमूर्ति (जज) राहुल चतुर्बेदी की अदालत ने मामले में 19 फरवरी को दोनों तरफ के अधिवक्ताओं के बहस को सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख दिया गया। बताया जाता है कि मंगलवार को जमानत की अर्जी खारीज होने का आदेश सुनाया गया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago