बलिया में मानवता शर्मसार, लकड़ी लेने के बहाने शव छोड़ भागे परिजन, कोरोना से हुई थी मौत

बलिया। कोरोना महामारी के बीच नगर के महावीर घाट से दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। निर्मम परिजनों ने लकड़ी लेने के बहाने शव को वाहन में छोड़ भाग खड़े हुए। लगभग चार से पांच घंटे के इंतजार के बाद जब परिजन नहीं आए तो वाहन चालक दुविधा में पड़ गए। स्थानीय लोगों से मदद मांगी तो स्थानीय लोग भी कोरोना मरीज का शव होने के कारण साफ इंकार कर दिया।

मजबूरन वाहन चालक ने जैसे-तैसे शव को ले गया और गंगा जी में जल प्रवाह कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक अधेड़ व्यक्ति की कोरोना से जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए वाहन की तलाश करने लगे, लेकिन कोई भी तैयार नहीं हुआ।

अंतत: एक वाहन चालक तैयार हुआ लेकिन उसने जिला अस्पताल से महावीर घाट तक जाने के लिए छह हजार रूपए मांगा। परिजन राजी तो हो गए और शव को वाहन में लाद दिए। लेकिन जैसे ही महावीर घाट के रास्ते पहुंचा तो परिजनों ने लकड़ी खरीदने के बहाने शव को वाहन में ही छोड़ दिए।

लगभग चार से पांच घंटे बीत जाने के बाद जब कोई नहीं आए तो वाहन चालक स्थानीय लोगों से पूरी बात बताई लेकिन स्थानीय लोग भी कोरोना शव होने के कारण साथ देने से इंकार कर दिया। मजबूरन वाहन स्वामी ने जैसे-तैसे अकेले ही शव को गंगा जी में ले जाकर जल प्रवाह कर दिया।

रिपोर्ट – तिलक कुमार 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago