Ballia- राम गोविंद चौधरी के बेटे सहित कई सूरमाओं के परिवार को मिली करारी हार !

बलिया। बलिया में में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार को पूरी हो गई। कुछ वार्ड में विवाद होने के कारण अभी स्थिति साफ नहीं है। जिले में सभी प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी के बेटे सहित अनेक सूरमाओं के रिश्तेदारों को पराजय का सामना करना पड़ा है ऐसे में हम आपको जिले के वीवीआईपी सीट पर हुए जीत-हार की जानकारी दे रहे हैं।

विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी के बेटे को मिली करारी हार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी के बेटे सहित अनेक सूरमाओं के रिश्तेदारों को पराजय का सामना करना पड़ा है। सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के बेटे रंजीत चौधरी जिला पंचायत के वार्ड संख्या 16 से पराजित हो गए हैं। उन्हें बसपा समर्थित प्रत्याशी अशरफ अली उर्फ़ गुड्डू मलिक ने हराया है। रणजीत को तीसरा स्थान मिला है।

बीजेपी विधायक की माँ चुनाव हारी 
भाजपा के बिल्थरारोड क्षेत्र के विधायक धनन्जय कन्नौजिया की मां सर्यकुमारी देवी नगरा क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 19 से चुनाव हार गई हैं। बीजेपी विधायक धन्नजय कन्नौजिया की मां सर्यकुमारी देवी महज 73 वोट पाकर 6 वें स्थान पर रहीं।

पूर्व बीजेपी सांसद का बेटा भी हारा 
सीयर ब्लाक के वार्ड नंबर 24 से भाजपा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के बेटे अटल राजभर 2000 से ज्यादा मतों से चुनाव हार गए।

सपा के पूर्व विधायक के बेटे भी चुनाव हारे 
पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल के पुत्र और निवर्तमान सीयर ब्लॉक प्रमुख विनय अंचल को निर्दल प्रत्याशी हरेराम यादव ने 3800 वोटों से हरा दिया।

भाजपा के ये कद्दावर भी हारे 

भाजपा के गोरक्षनाथ प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव जिला पंचायत के वार्ड संख्या 10 से चुनाव हार गए हैं। वहीँ भाजपा नेता व पूर्व सांसद बब्बन राजभर के भाई लल्लन राजभर सीयर क्षेत्र पंचायत के गजियापुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद का और भाजपा सांसद नीरज शेखर के निकट सम्बन्धी आलोक सिंह सीयर क्षेत्र पंचायत के मझौवा से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago