पंचायत चुनाव- बलिया में मिली भाजपा को करारी हार, दोनों मंत्री के क्षेत्र में भी रहा बुरा हाल

बलिया।  बलिया में भाजपा पंचायत चुनाव में पूरी तरह फ्लॉप हो हो  गई। दो-दो मंत्री होने के बावजूद पार्टी अपने पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव को चुनाव नहीं जीता सकी। देवेंद्र यादव की हार कहीं क्षेत्रीय सांसद व क्षेत्रीय नेताओं के लिए दिक्कत न पैदा कर दें। देवेंद्र यादव जो बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं 10 से उमीदवार थे, यही नहीं वह जिला पंचायत अध्यक्ष के दौड़ में भी थे उनके नाम की चर्चा जोर शोर से थी। लेकिन उनका चुनाव हारना भाजपा के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

इन ब्लाकों में भाजपा नहीं खोल पाई खाता
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में गड़वार, सोहांव और सीयर ब्लाक से भाजपा का खाता नहीं खुला। सबसे मजे की बात यह है कि फेफना विस क्षेत्र का वार्ड नंबर 42, 43, 44, 45, 46, 47 व 49 वार्ड है। इन वार्डों में सपा, बसपा व सुभासपा ने परचम लहराया है। जबकि यहां से विधायक उपेंद्र तिवारी प्रदेश सरकार में मंत्री है वह भी एक भी सीट नहीं निकाल पाए। जबकि नामांकन के दौरान मंत्री उपेंद्र तिवारी अपने आवास टैगोर नगर में सभी प्रत्याशियों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया था। राजनैतिक गलियारों में चर्चा यह रही कि आखिर क्या वजह रही कि इन वार्डों से भाजपा शून्य रही।

दोनों मंत्री के क्षेत्र में भी नहीं लहरा भाजपा का परचम
हनुमानगंज व दुबहर ब्लाक अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सिर्फ एक वार्ड में भाजपा व अन्य वार्डों में सपा, बसपा व निर्दल प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। नगर विस क्षेत्र के इन ब्लाकों के वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं अन्य दलों के उम्मीदवार जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधा। नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल जो सरकार में मंत्री है यह माना जा रहा है कि वह पूरे चुनाव में अस्वस्थ्य थे।

जिसके कारण वह बलिया में नहीं थे। नगर विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय यह बना रहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित उम्मीदवार को जनता ने क्यों नकारा। कई सवाल के जवाब सामने आए। अब भाजपा को जिले की राजनीति पर और पकड़ बनानी होगी और जनता का विश्वास जितना होगा।

इस वार्ड में जीती भाजपा 

वार्ड नंबर 8 से विनय मिश्र

वार्ड नंबर 13 से मीरा देवी

वार्ड नंबर 23 से रामविलास राम

वार्ड नंबर 30 से अनिता

वार्ड नंबर 52 से अनिता

वार्ड नंबर 56 से इंदू पांडेय

वार्ड नंबर 3 से अमित पाण्डेय

वार्ड नंबर 5 से कुसुम

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 day ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago