बलिया के हरेराम बने बंगाल में TMC विधायक, JNU की छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोस को हराया

बलिया। बलिया के रहने वाले हरेराम सिंह बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर जामुड़िया सीट से विधायक बने है। उन्होंने भाजपा के तापस राय व माकपा के आइशी घोस को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया है।

जिले के मनियर कस्बा के उत्तर टोला निवासी हरेराम सिंह ने 1973 में वे कोइलरी में नौकरी करने गए थे। 1983 से कोइलरी के मजदूरों के हक के लिए लड़ते रहे। 1998 में मजदूर संघ के महामंत्री बनाए गए। इसके बाद वे सक्रिय राजनीति में आ गए।

2020 में पश्चिम बर्दवान के टीएमसी के कॉर्डिनेटर बनाए गए। 2020 के विधानसभा के चुनाव में पश्चिम बर्दवान जिले से जामुड़िया विधानसभा से टिकट पार्टी के तरफ से मिला। उन्होंने 44 साल के कब्जे वाले वामदल के सीट पर परचम लहरा दिया।

इस सीट पर वामदलों का कब्जा था। बता दें कि ये सीट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष के मैदान में उतरने से काफी चर्चा में थी। आइशी घोष करीब 25 हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

जमुरिया सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हरेराम सिंह 71002 वोट पाकर विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तापस कुमार रॉय 62951 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जेएनयू की योद्धा आइशी को 24818 वोट मिले और उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago