बलिया एसपी ने रेवती थाने के मुंशी समेत तीन सिपाही को किया सस्पेंड, ये है पूरा मामला

बलिया । बलिया एसपी डा. विपिन ताडा ने रेवती थाने पर तैनात मुंशी समेत दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से  पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल तीनों की विभागीय जांच करायी जा रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक को पकड़ा। कागजातों के अभाव में बाइक को सीज करने की बात कहते हुए जवानों ने ले जाकर थाने में खड़ा कर दिया। बताया जाता है कि इसकी शिकायत किसी ने एसपी से की। उन्होंने मामले की जांच सीओ बैरिया राजेश तिवारी को करने का निर्देश दिया।

ख़बरों के मुताबिक जांच में पता चला कि चेकिंग करने वाले एसआई मायाशंकर पांडेय (अब रिटायर) ने बाइक को दो सिपाहियों जयप्रकाश कनौजिया व अरुण यादव को थाने पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी। बाइक को थाने पर तैनात मुंशी साहबदीन ने जीडी में दर्ज नहीं किया। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने मुंशी साहबदीन के साथ ही जयप्रकाश व अरुण को निलम्बित कर दिया।

आरोप है कि सिपाही बाइक को सीज कराने की बजाय छोड़ने के लिये वाहन स्वामी से सौदेबाजी कर रहे थे। इसके साथ ही कार्रवाई की जद में आये एक पुलिसकर्मी पर अवैध कार्यों में संलिप्त होने की भी शिकायत थी।

इस सम्बंध में सीओ बैरिया राजेश तिवारी का कहना है कि चेकिंग के दौरान पकड़ी गयी बाइक को सीज कराने की जिम्मेदारी सिपाहियों व ड्यूटी पर तैनात मुंशी की थी। जांच में तीनों की लापरवाही उजागर होने पर एसपी की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। एसओ यादवेंद्र पांडेय का कहना है कि थाने में खड़ी एक बाइक को छोड़ने के लिये सौदेबाजी करने का आरोप सिपाहियों पर लगा है। इसकी जानकारी होने के बाद गाड़ी को जीडी में दाखिल करा दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago