नया नियमः 15 नंवबर से निजी वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

बलिया में अब से निजी वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी अनिवार्य हो जायेगा। नई नम्बर प्लेट लगवाने के लिए 15 नवम्बर से सख्ती शुरू की जाएगी। बता दें कि प्रथम चरण में पंजीयन नंबर के अंत में 0 या 1 वाले वाहनों को एचएसआरपी लगवानी है। इसके बाद पंजीयन नंबर के अंत में 2 या 3 वाले वाहनों पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए 15 फरवरी 2022 तक का समय निर्धारित है।

जिले में 41 हजार निजी वाहन हैं। इसके अलावा, लगभग 15 हजार वाहन व्यावसायिक हैं। नई नंबर प्लेट को लेकर वाहन स्वामियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नई नम्बर प्लेट लगाने का कार्य नवम्बर 2022 तक चलता रहेगा। परिवहन विभाग के मुताबि जिन वाहनों के नंबर के अंत में 0 या 1 है उन्हें 15 नवंबर 2021 तक प्लेट लगवाना है। जिन वाहनों के अंत में 2 या 3 हैं उन्हें प्लेट लगवाने का समय 15 फरवरी 2022 तक दिया गया है। जिन वाहनों के नंबर के अंत में 4 या 5 है, उन्हें 15 मई 2022 तक, जिन वाहनों के नंबर के अंत में 6 या 7 है उन्हें 15 अगस्त 2022 तक, जिन वाहनों के नंबर के अंत में 8 या 9 है उन्हें 15 नवंबर 2022 तक नंबर प्लेट लगवाना है।

इसके लिए परिवहन विभाग लगातार काम कर रहा है। परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि वाहनों के नंबर के आधार पर नवंबर 2022 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी है। वही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी सरल और सुविधाजनक बना दिया गया है। वाहन मालिक सियाम एप या वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर घर बैठे भी अतिरिक्त शुल्क वहन कर प्लेट लगवा सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago