Categories: बलिया

‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसे राम इकबाल ने ठगा नहीं’: हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष

बलियाः पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के बयान को लेकर जमकर बवाल हुआ। हिंदू युवा वाहिनी पूर्व विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतरी। इसी बीच आज हिंदू युवा वाहिनी बलिया के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह सेंगर कैंप कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

इस दौरान वह राम इकबाल सिंह पर जमकर बरसे। पूर्व विधायक के बयान का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी को गैर संवैधानिक संगठन बताने वाले पूर्व विधायक जो आज तक अपने कार्यकर्ताओं का नहीं हुआ वह हमारे संगठन हिन्दू युवा वाहिनी को गैर संवैधानिक संगठन बताने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसको राम इकबाल ने ठगा नहीं।’

इसके साथ ही उन्होंने विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि अपने ही कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलने वाला जो आज तक अपने कार्यकर्ताओं का नहीं हुआ। जिसको अपने विधानसभा के लोग और ग्राम सभा के लोग अगर रास्ते में जाता हुआ देख लेते हैं तो अपनी नजर को हटा लेते हैं। देखना तक नहीं पसंद करते हैं, वो पूज्य महाराज जी से अपनी बराबरी कर रहे हैं। पूर्व विधायक संगठन को क्या समझेगा जिसको आज तक भारतीय जनता पार्टी अब तक ढोने का कार्य कर रहीं है।

इसके बाद उन्होंने आगे चर्चा में कहा कि पूर्व विधायक पहले अपने गिरेबान में झांक के दिखे, उसके बाद किसी के दामन पर दाग लगाएं। उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से रसड़ा विधानसभा की जनता ने उन्हें नकार दिया है। आगे कहा कि मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करूंगा ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे। उन्होंने जो इज्जत सम्मान भारतीय जनता पार्टी से कमाया है, बनाया है। वह अंत समय तक सब नष्ट ना हो जाए इसके लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा और सेंगर ने शराबबंदी को लेकर के कहा कि अगर शराबबंदी ही उनको करानी है तो उसके लिए संवैधानिक रूप से कार्य किया जाना चाहिए था जो विधायक ने नहीं किया।

उन्होंने विधायक के तरीके को गलत ठहराते हुए कहा कि शराबबंदी को लेकर वह अपने तहसील स्तर से आवाज को उठाते और उत्तर प्रदेश के 75 जिला में जनता को जागरूक करते। आगे कहा कि उन्हें अहसास हो गया है कि पार्टी उनको ढोने का काम नहीं करेगी इसलिए वह अन्य पार्टियों को आकर्षित करने इस तरह का बयान दे रही है। लेकिन हिंदू युवा वाहिनी इसे सहन नहीं करेगी। पूज्य महाराज जी के ऊपर अगर किसी भी प्रकार का कोई बयान पूरे उत्तर प्रदेश में कोई देगा तो उसका भरपूर विरोध पूरी ताकत के साथ हिन्दू युवा वाहिनी करती आई है और करेगी। अगर कोई व्यक्ति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करेगा तो उसको मर्यादा में रहना भी हिन्दू युवा वाहिनी सिखाएगी। इस दौरान शेखर राय टिंकू, आशीष राहुल, अभिषेक, कुश, राजकुमार, सौरभ, मिथिलेश, रंजन, दीपक गोलू सिंह सेंगर, संदीप, राजेश, रमेश, पवन, अनुज, बादल, रोहन आदि लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago