बलिया जेल के अधीक्षक को दिया गया मऊ जेल का अतिरिक्त प्रभार, कई बदलाव!

उत्तर प्रदेश शासन की ओर शुक्रवार को जेल व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया। बलिया से लेकर बांदा तक के जेल अधीक्षकों की जिम्मेदारी बदल दी गई है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस बाबत आदेश जारी किए। बलिया जिला जेल के अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह को जिला जेल मऊ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिले जेल मऊ के अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को जिला जेल फतेहगढ़ का अधीक्षक बना दिया गया है। इस तरह मऊ के जिला जेल के अधीक्षक का पद खाली हो गया। जिसके चलते मऊ से सटे बलिया के ही जिला जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

उत्तर प्रदेश शासन ने आदेश जारी करते हुए मऊ समेत बरेली, बांदा, फतेहगढ़, एटा, मुरादाबाद के कुल नौ अफसरों का तबादला किया गया है। बरेली जिला जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह को जिला जेल बांदा भेजा गया है। बांदा जिला जेल के अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का तबादला संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ हुआ है।

जिला जेल फतेहगढ़ के अधीक्षक रामधनी को सेंट्रल जेल इटावा ट्रांसफर किया गया है। जिला जेल एटा के अधीक्षक राजीव शुक्ल को सेंट्रल जेल-दो बरेली की कमान सौंपी गई है। सेंट्रल जेल नैनी के अधीक्षक अमित चौधरी अब जिला जेल एटा की जिम्मेवारी संभालेंगे। तो वहीं जिला जेल मुरादाबाद की अधीक्षक कोमल मंगलानी जिला जेल मैनपुरी भेजी गईं हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago