Categories: बलिया

“मेरा पुतला दहन करने वाले लोग सरकार बदलते ही अपने गमछे का रंग बदल लेते हैं”

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं। बलिया में राम इकबाल सिंह लगातार भाजपा सरकार पर सवाल खड़े करते हैं। लेकिन इस बार उनके निशाने पर हिंदू युवा वाहिनी चढ़ गई है। राम इकबाल सिंह ने गत गुरुवार की रात पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को पिंजड़े का तोता कह दिया।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपना पुतला फूंके जाने पर राम इकबाल सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि “हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पिंजड़े में रहने वाले तोता हैं। जिस मुख्यमंत्री का नाम लेकर मेरा पुतला फूंका गया उनकी मैं भी इज्जत करता हूं। पुतला दहन करने वाले लोग सरकार बदलते ही अपने गमछे का रंग बदल लेते हैं।” उन्होंने वाहिनी को गैर-संवैधानिक और विवेकहीन संगठन का तमगा भी दे दिया।

पत्रकारों के साथ हो रही बातचीत में राम इकबाल सिंह हमेशा की तरह प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठाना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश में जब संत महात्मा की सरकार बनी तो मुझे अपेक्षा थी कि अब यहां शराब पर पाबंदी लगेगी। लेकिन इसके बजाए दो हजार से अधिक नए ठेकों के लाइसेंस जारी किए गए। नशे से गरीब तबाह हो रहे हैं।”

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सूबे में भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करके अपनी पीठ थपथपाती रहती है। लेकिन इस दावों की सारी हवा उन्हीं की पार्टी के नेता और पूर्व विधायक रहे राम इकबाल सिंह ने निकाल दी। उन्होंने कहा कि “आज तहसील और थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकारी प्रदेश को लूटने का काम कर रहे हैं। इस पर मैं सवाल उठाता हूं तो बहुत लोगों को परेशानी होने लगती है।”

राम इकबाल सिंह ने हिंदू युवा वाहिनी को लेकर कहा कि ये लोग किसानों, गरीबों, नौजवानों की समस्याओं पर कभी पुतला नहीं जलाते हैं। जिनका पुतला फूंकना चाहिए उनकी चरण वंदना करते रहते हैं। गौरतलब है कि राम इकबाल सिंह का यह पुराना सुर रहा है। वो अपनी ही सरकार पर हमलावर रहते हैं। बलिया की राजनीति को समझने वाले कहते हैं कि राम इकबाल सिंह की महत्वाकांक्षा है जो उनको बागी बना रही है।

Akash Kumar

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

8 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

8 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

8 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

8 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

8 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

10 hours ago