बलिया- अब घर बैठे ऐसे देख सकते हैं अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट

बलिया: अब घर बैठे कोरोना की अपनी जांच रिपोर्ट कोई भी देख सकता है। सरकार ने हर किसी को अपनी रिपोर्ट सुगमतापूर्वक प्राप्त करने के लिए इस व्यवस्था का लोकार्पण कर दिया है। इसके लिए बनाई गई वेबसाइट labreports.upcovid19tracks.in या http://dgmhup.gov.in पर लॉगिन करके अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में ओटीपी प्राप्त करने के बाद आरटीपीसीआर, ट्रूनेट या सीवी-नॉट से हुई जांच का परिणाम देखा जा सकता है।

जिलाधिकारी एसपी शाही ने बताया कि इस व्यवस्था से एक तरफ जहां जन सामान्य को काफी सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जांच रिपोर्ट को सावधानीपूर्वक तुरंत पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाए।

रैपिड एंटीजन टेस्ट फील्ड में होते हैं, उनको भी सावधानी पूर्वक नोट करके समय से अपलोड करा देने का निर्देश दिया है। एंटीजन किट का लेखा-जोखा भी प्राप्त करते रहने को कहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago