जन्मदिन विशेष: बलिया सदर के पहले विधायक राम अनन्त पांडेय को कितना जानते हैं आप?

बलिया डेस्क : आज बलिया सदर के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी रहे राम अनन्त पांडेय की 116वीं जयंती है। इस मौके पर दलन छपरा स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के कैंपस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शिरकत करने वालों ने राम अनन्त पांडेय को याद करते हुए उन्हें बलिया का महान सपूत बताया। राम अनन्त पांडेय के पोते आदित्य पांडेय ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और उनकी मूर्ति पर हार चढ़ाकर नमन किया।

आदित्य पांडेय ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “बलिया के महान सपूत स्वतंत्रता सेनानी एवं बलिया सदर के प्रथम विधायक कांग्रेसी नेता पूजनीय दादाजी पंडित राम अनन्त पाण्डेय जी की 116 वी जयंती पर शत-शत नमन”।

कौन थे राम अनन्त पांडेय? राम अनन्त पांडेय बलिया सदर के प्रथम विधायक थे। उन्होंने 1952 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें बड़ी कामयाबी मिली थी। वह कांग्रेस के साथ स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही जुड़े थे। इलाके में लोग उनको स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जानते हैं, जिसकी वजह से लोग उनकी बहुत इज़्ज़त करते हैं।

यही वजह रही कि उन्हें चुनाव में सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दो बार कामयाबी मिली। 1962 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी रहे। राम अनन्त पांडेय की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट तक ही थी। वह पेशे से मुख्तार थे, जो उस समय वकीलों के साथ रहा करते थे। वह महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते थे।

उन्होंने अपने स्कूल का नाम भी महात्मा गांधी के ऊपर रखा था। अपने अस्तित्व से कई लोगों की ज़िंदगी रौशन करने वाले राम अनन्त पांडेय ने 7 अक्टूबर 1992 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी कोई संतान नहीं थी। आदित्य पांडेय उनके भाई के पोते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

14 hours ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

2 days ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago