बलिया की 7 विधानसभा में कांग्रेस को कितना वोट मिला ?

बलिया। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुछ पाया तो नहीं बल्कि पंजाब भी खो दिया। यूपी में भी कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार से भी खराब रहा। 2017 में 5 सीट जीतने वाली कांग्रेस यूपी में सिर्फ 2 सीटों पर सिमट कर गई। यूपी के हर जिले में कांग्रेस गायब होती जा रही है। एक जमाने में कांग्रेस का गढ़ रहने वाला बलिया तो बहुत पहले ही हाथ से निकल चुका था लेकिन इस बार नौजवान प्रत्याशी देने से वोट प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन वो भी  खत्म हो गई। इस चुनाव में बलिया जिले की 7 विधानसभा में कांग्रेस का वोट प्रतिशत सिर्फ 1.8 रहा।

सातों सीटों पर मिला सिर्फ 1.8% वोट- यूपी के आखिरी छोर पर बसा बलिया कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ था। 1977 से जब पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर राजनीति में सक्रिय हुए तो यहां समाजवादी धारा बहने लगी। फिर 2014 में जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो यहां भाजपा भी अपना दमखम दिखाने लगी। हालांकि सपा और भाजपा की राजनीतिक जमीन तो अब भी कायम है, लेकिन पुरानी पार्टी कांग्रेस की राजनीतिक जमीन गायब हो गई। अब हालात यह है कि कांग्रेस को जिले की सातों विधानसभा सीटों को मिलाकर मात्र 14 हजार 632 वोट मिले हैं। जो कुल पड़े मत 1 करोड़ 35 लाख 4 हजार 104 का 1.08 फीसद है।

विधानसभा क्षेत्रवार कांग्रेस को मिले वोट- बेल्थरारोड  से गीता गोयल मैदान में थी जिनको 1529 वोट ही मिल सके, वहीं रसड़ा से जिले ओमलता भारती को  1294 वोट, सिकंदरपुर बृजेश सिंह गाट को 1857 वोट, फेफना में जैनेन्द्र पाण्डेय को 2166 तो बांसडीह में पुनीत पाठक को 4354 बलिया नगर में ओमप्रकाश तिवारी को 2166 वोट, बैरिया में सोनम बिद को 1203 वोट ही मिल सके। 

प्रियंका का प्रचार भी फेल- इस बार चुनाव में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने उम्मीदवारों के लिए बांसडीह और फेफना विधान सभा क्षेत्र के रतसड़ में रोड शो किया था। लड़की हूं लड़ सकतीं हूं का नारा दिया । रोड शो में भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए, लेकिन वह भीड़ वोट में तब्दील नहीं हो सकी।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago