जीत के बाद बोले बैरिया विधायक, मैं सेवक हूं, शासक नहीं, विकास मेरी प्राथमिकता

बलिया की बैरिया विधानसभा सीट पर सपा को जीत मिली है। यहां से सपा के जयप्रकाश अंचल यहां से विधायक चुने गए हैं। विधायक बनने के बाद जयप्रकाश अंचल का बयान सामने आया है।

उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि विकास मेर प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छोटे लोहिया पं. जनेश्वर मिश्र व सम्पूर्ण क्रान्ति के प्रणेता लोक नायक जय प्रकाश नरायण की धरती के लोगों का विश्वास टूटने नहीं दूंगा। मैं सबके विकास के लिए काम करूंगा। मैं सबकी बाते सुनूंगा सबका सहयोग करूँगा। मैं यहां का सेवक हूँ। शासक नही हूँ।

वहीं प्रदेश में सपा की सरकार न बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी पार्टी इस बार सत्ता में नहीं आई है। हम लोग विपक्ष में है। सरकार विपक्षियों की बात कितनी गम्भीरता से लेती है यह तो आने वाला समय बताएगा। परन्तु जितना हो सकेगा इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करूंगा। इसके साथ ही अंचल ने कहा कि कई काम अधूरे हैं। शिक्षा,चिकित्सा,सड़क, बिजली,पेयजल की समुचित व्यवस्था व बाढ़, कटान का स्थायी निदान मेरी प्राथमिकता है। मैं सभी अधूरे कामों को पूरा करवाउंगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago