बलिया। शासन के कामों पर लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों पर पंचायत राज विभाग सख्त कार्यवाही करने की तैयारी में है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने एक माह में नौ सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक सचिवों पर भी कार्यवाही की तलवार लटक रही है।
बता दें कि जिले के कई ऐसी पंचायतें हैं, जहां पर ग्राम सचिवों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। शासन आदेश की धज्जियां उड़ाकर मनमानीपूर्ण रवैये से निर्माण कार्य करवाया गया। इसके अलावा पहाड़पुर, छिटकिया, फरदहा, पतोई, रामपुर चंदेला व मझौवासीयर गांवों में घोर लापरवाही बरती गई है।
इन गांवों से संंबंधित सचिव मनोज कुमार वर्मा, अनिलेश कुमार, इंदल कुमार, अखिलेश गुप्ता व दुर्गेश कुमार को कारण बताओ नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके अलावा भी चिलकहर व मुरली छपरा ब्लाक के तीन सचिवों के चार्ज के आठ गांवों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम सचिवों अशोक कुमार, अजीत कुमार व पंकज गौड़ को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
इसके साथ ही गड़वार ब्लाक में भी जांच के लिए कई समस्याएं देखने को मिली। जहां निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती गई। इनमें चार गांवों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिसका चार्ज एक ही सचिव के पास है। ऐसे में सचिव दुर्गेश कुमार को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
जिला पंचायतराज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जांच में खामियां मिलने पर संबंधित ग्राम सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गड़बड़ियों को सुधारा जा रहा है। समुचित जवाब नहीं मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…