बलिया ने ‘आप’ को नकारा, प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले

यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। हालांकि इस चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में सीटों का घाटा ज़रूर हुआ है। बलिया की बात करें तो यहां की 4 सीटों पर साइकिल दौड़ी, 2 पर कमल खिला और एक सीट पर बसपा का दबदबा रहा।

वहीं इस बार के चुनाव में मतदाताओं ने नोटा का भी खूब इस्तेमाल किया। इस बार करीब 9 हजार 380 मतदाताओं ने नोटा के विकल्प को चुना है। कई जगह तो नोटा को उम्मीदवारों से भी अधिक वोट मिला है। ज़िले की सातों सीटों पर 50 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनको वहां पड़े नोटा के वोट से भी कम मत मिले हैं। सबसे ज्यादा नोटा का बटन बांसडीह के लोगों ने दबाया। यहां 2004 लोगों ने ‘इनमें से कोई नहीं’ का विकल्प चुना है। जबकि सबसे कम बलिया नगर में 1,054 ने मतदान के लिए नोटा के विकल्प को चुना है।

पिछले कुछ सालों में नोटा का प्रयोग करने वाले वोटरों की संख्या में भी खासा बढ़ोतरी हो रही है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो बलिया नगर में 1054, बांसडीह में 2004, बैरिया में 1958, बिल्थरारोड में 1,219 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इसी प्रकार फेफना में 1,117 और सिकंदरपुर में 1,089 मतदाताओं ने ‘इनमें से कोई नहीं’ को विकल्प के तौर पर चुना है। रसड़ा में 1,339 ने नोटा का प्रयोग किया है।

वहीं बलिया की जनता ने आम आदमी पार्टी को भी पूरी तरह से नकार दिया है। जिले की 7 सीटों में से 4 पर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन किसी भी सीट पर आप प्रत्याशी नोटा से भी अधिक वोट नहीं पा सके हैं। बलिया नगर में नोटा को 1,054 मत मिले हैं, जबकि आप उम्मीदवार को महज 512 वोट मिले हैं। इसी प्रकार बांसडीह में नोटा को 2004 व आप को 660, बैरिया में नोटा को 1958 व आप को 787 और सिकंदरपुर में नोटा को 1,089 व आम आदमी पार्टी को महज 231 मत मिले हैं। यानी कि चुनाव में आप का बुरा हाल हुआ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago