बलिया। विधानसभा चुनाव के बाद अब जिले में एमएलसी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में बढ़ाई गई तिथि के अनुसार 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि मतदान नौ अप्रैल को होगा। इन सीटों में बलिया की सीट भी शामिल है। जहां विधान परिषद सदस्य का चुनाव होना है। और इस बार सपा से बीजेपी में आए रविशंकर सिंह नामांकन भरने वाले हैं।
उन्होंने 22 मार्च को नामांकन भरने की घोषणा की है। उनके पुत्र उत्कर्ष सिंह ने बताया कि रविशंकर सिंह 11 बजे निकाय विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उत्कर्ष ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए नामांकन में आशीर्वाद देने की मांग की।
पहले चरण में 29 व दूसरे चरण में 6 सीटों के लिए होगा चुनाव- आयोग द्वारा जारी नई विज्ञप्ति के अनुसार अब 29 एमएलसी सीटों के लिए 15 मार्च से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 19 मार्च नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख होगी। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। अगर जरूरी हुआ और एक सीट पर एक से अधिक नामांकन हुए तो शनिवार नौ अप्रैल को मतदान करवाया जाएगा। 12 अप्रैल को मतगणना करवाई जाएगी और परिणाम घोषित होंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…