मंत्री के निरीक्षण के बाद ही बेपटरी हुई अस्पताल की व्यवस्थाएं, मरीजों को नहीं मिला बेड-स्ट्रेचर

बलिया। सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने शनिवार को जिला अस्पताल के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। मंत्री के आने की खबर पहले ही अस्पताल प्रबंधन को लग गई थी, जिसके चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधार दी गई। लेकिन उनके जाते ही सारी व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई।

मंत्री के दौरे को देखते हुए अस्पताल में सुबह से साफ-सफाई का सिलसिला शुरू था। हेल्प डेस्क को दुरुस्त किया गया। हर वार्ड की चादर बदली गई। चूने का छिड़काव हुआ। डॉक्टर और स्टाफ नर्स भी अपनी वर्दी में दिखे।

लेकिन मंत्री के जाने के बाद मरीजों को इलाज के बेड, स्ट्रेचर तक नहीं मिले। इमरजेंसी वार्ड से नए भवन में मरीजों को गोद में लेकर जाना पड़ा। जिन मरीजों को स्ट्रेचर मिली भी तो उन्हें बेड नहीं मिला। जिसके चलते डॉक्टरों ने उनका इलाज स्ट्रेचर पर ही करना शुरु कर दिया।

बता दे कि मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी ट्रामा सेंटर में अव्यवस्थाएं देखने को मिली थी। जहां सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों और स्टाफ की कमी के चलते दिक्कत हो रही है। ट्रामा सेंटर के लिए चिकित्सकों सहित 40 स्टाफ चाहिए। इसमें दो लोगों की ड्यूटी लगाई है। ट्रामा सेंटर में कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है।

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर बताया कि रेडियोलाजिस्ट की तैनाती नहीं होने से काम ठप है। इस दौरान जेपीएस राठौर ने कहा कि ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की कमी है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के के उपाय किए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। बलिया में मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago