11 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह बलिया आ रहे हैं। वह बिहार के लाला टोला सिताबदियारा में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही तिरंगा प्रशिक्षम केंद्र सहित कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
गृहमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बिहार और यूपी के अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सड़क निर्माण, साफ-सफाई, रंग रोगन, पार्किंग के साथ अन्य कार्य को अंतिम रुप देने के लिए मजदूर दिन रात लगे हुए हैं।
कार्यक्रम स्थल पर मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम को लेकर बीजेपी भी लगातार व्यवस्थाएं संभाल रही है। रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट, सभा स्थल व हेलीपैड का मुआयना किया और आवश्यक जानकारी ली।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…