बलियाः गृहमंत्री के आगमन को लेकर पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर हुई बैठक

बलिया। कल यानी 11 अक्तूबर को लोकनायक नारायण की जयंती है। उनकी जन्म जयंती के मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह सिताबदियारा आएंगे। वह लोकनायक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे साथ ही अन्य कार्यक्रमों हिस्सा लेंगे।

उनके आगमन को लेकर बीजेपी लगातार तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। पूर्व विधायक संजय यादव ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण  करेंगे इसी सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय धर्मेन्द्र सिंह जी  ने बैठक ली और कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाए इस बात को लेकर चर्चा हुई हैं। साथ ही संजय यादव पूर्व मंत्री ने मुलायम सिंह यादव के मृत्यु को प्रदेश का बड़ा क्षति बताया और श्रंद्धाजलि अपनी दी। 

गौरतलब है गृहमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। बिहार और यूपी के अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सड़क निर्माण, साफ-सफाई, रंग रोगन, पार्किंग के साथ अन्य कार्य को अंतिम रुप देने के लिए मजदूर दिन रात लगे हुए हैं।कार्यक्रम स्थल पर मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम को लेकर बीजेपी भी लगातार व्यवस्थाएं संभाल रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago