मुलायम सिंह यादव बलिया आए, तो जेपी निवास के विजिटर डायरी में क्या लिख गए?

बलिया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया. 82 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांसें लीं. नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके किस्से-कहानियां याद किए जा रहे हैं. बलिया से नेताजी का खास रिश्ता था.

बलिया के जयप्रकाश नारायण के खास थे. उनके विचारों से प्रभावित थे. 2003 की बात है मुलायम सिंह यादव बलिया के दौरे पर थे. मुलायम लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव पहुंचे थे. जयप्रकाश नगर में ‘नेताजी’ जेपी निवास पर पहुंचे. जेपी के पूरे घर में घूमे. भावुक भी हुए. क्योंकि जेपी के आंदोलन से ही तो जन्मा था सियासत का ये पहलवान. लालू-नीतीश और मुलायम आपातकाल के दौर में जेपी आंदोलन से ही जन्मे नेता थे.

विजिटर डायरी में क्या लिखा ? जेपी निवास पर एक विजिटर डायरी रखी रहती है. 2003 में भी रखी थी. मुलायम को इस डायरी में कुछ लिखना था. दरअसल रवायत होती है कि जेपी निवास पर आने वाला हर व्यक्ति एक संदेश विजिटर डायरी में लिखे. तो मुलायम सिंह ने विजिटर डायरी पर लिखना शुरू किया. जेपी के शिष्य ने विजिटर डायरी में लिखा- “संपूर्ण क्रांति के अधूरे सपने को करना है पूरा.” “संपूर्ण क्रांति के अधूरे सपने को करना है पूरा.” ये साधारण वाक्य नहीं था. ये पूरी की पूरी कहानी थी. या एक मुकम्मल कविता थी. एक स्मृति जिसकी डोर जेपी आंदोलन से जुड़ी थी.

आपातकाल ने बदला जीवन : 1975 में इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी. देश भर में भूचाल आ गया. सियासी उथल-पुथल मच गया. देश भर से विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी होने लगी. जेपी के करीबी नौजवानों में शामिल मुलायम सिंह यादव भी गिरफ्तार हो गए थे. मुलायम जेल गए. 19 महीने बाद जेल से निकले तो मुलायम का जीवन बदल चुका था. उनका कद बढ़ चुका था. जेल जाने के 2 साल बाद ही उसका नमूना भी देखने को मिल गया. 1977 में संयुक्त विपक्ष की सरकार बनी. राम नरेश यादव मुख्यमंत्री बने. तब मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए थे.

Kauser Usman

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago