Categories: बलिया

बलिया: लघु पौधशाला 15 लाख रुपये की लागत से होगा तैयार, फलदार बाग से महकेंगे गंगा किनारे

बलिया- गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने, गंगा किनारे हरियाली रखने व गंगा की धारा अविरल बनाने को लेकर यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया। नमामि गंगे के तहत औद्योगिक विकास योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में योजना के तहत लघु पौधशाला स्थापित करने के लिए किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके लिए शासन द्वारा प्रति हेक्टेयर लघु पौधशाला स्थापित करने के लिए 15 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इसमें 50 फीसदी और अधिकतम 7.5 लाख का अनुदान भी दिया जाएगा। लघु पौधशाला का कारोबार उद्यमी भी कर सकते हैं। योजना के तहत लघु पौधशाला के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा।

सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से जहां प्राकृतिक व जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है। इस योजना को सफल बनाने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। उद्यान्न विभाग को गंगा किनारे ग्रीन कॉरिडोर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके तहत गंगा किनारे के खेतों में फलदार बाग लगाने का प्रावधान किया गया है। वहीं, औद्योगिक विकास योजना के तहत गंगा किनारे के क्षेत्रों में लघु पौधशाला भी स्थापित करने की तैयारी चल रही है। योजना के तहत 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें आम, अमरूद, नींबू, कटहल, लीची, मौसमी आदि पौधे लगाए जाएंगे हैँ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago