Categories: मनोरंजन

होली पर रिलीज होगी निरहुआ की ‘सौगंध’, एक्शन-रोमांस से भरा ट्रेलर हुआ वायरल

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस बार होली अनोखे तरह से मनाते नजर आएंगे. इस होली दिनेशलाल यादव बंगाली बाला मणि भट्टाचार्य के लिए ‘सौगंध’ लेने वाले हैं. पूर्वांचल टाकीज के बैनर तले निर्मित और दिनेशलाल यादव निरहुआ व मणि भट्टाचार्य स्‍टारर भोजपुरी फिल्म ‘सौगंध’ होली पर देशभर में एक साथ रिलीज की जाएगी. फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही वायरल हो चुका है. वहीं, ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों को ‘सौगंध’ का बेसब्री से इंतजार है.

 

इस बारे में फिल्‍म के निर्माता विकास कुमार ने बताया कि होली पर ‘सौगंध’ ना सिर्फ बिहार और झारखंड में, बल्कि दिल्ली, यूपी, मुंबई और गुजरात में भी रिलीज होगी. फिल्म के रिलीज के पूर्व ‘सौगंध’ के गानों को एक-एक कर रिलीज किया जा रहा है. फिल्‍म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है. ये फिल्‍म एक्शन, इमोशन और रोमांस का पैकेज है. फिल्म में निरहुआ और मणि भट्टाचार्य के रोमांस को शानदार तरीके से फिल्माया गया है, जो खासकर यूथ को आकर्षित करने वाला है. वहीं एक्शन पसंद दर्शकों को निरहुआ का एक्शन काफी दमदार लगेगा.

‘सौगंध’ के निर्देशक विशाल वर्मा हैं, जबकि मुख्‍य भूमिका में  दिनेश लाल यादव निरहुआ और मणि भट्टाचार्य के साथ कनक पांडे, दीपक दिलदार,विनोद मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, किरण यादव, तेज बहादुर यादव, उमा शंकर मिश्रा, देव सिंह और अमित शुक्ला हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago