यूपी बोर्ड – हजार रुपये में परीक्षा से पहले बिका केमिस्ट्री का पेपर

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में पेपर आउट होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान का पेपर किसी ने सोशल साइट्स पर डाल दिया। पेपर छह सौ से हजार रुपये में बेचा गया था। मामले की जानकारी जेडी दिव्यकांत शुक्ल को होने पर उन्होंने तत्काल पता करवाया तो मामला बागपत से निकला। हालांकि, सोशल साइ्टस पर डाले गए पेपर में जेडी और डीडीआर ने सवाल मिलाए तो कुछ भी नहीं निकला। एक भी प्रश्न मैच नहीं हुआ।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में पिछले तीन सालों से बागपत से पेपर आउट होने की सूचना फैलाई जाती है और हस्तलिखित या टाइप करा हुआ पेपर सोशल साइट्स या व्हाट्सअप पर डालकर पेपर आउट होने की सूचना से हड़कंप मचवाया जाता है। ऐसा तीन साल से लगातार हो रहा है। इस बार जेडी दिव्यकांत शुक्ल ने उस व्यक्ति को गोपनीय तौर पर चिह्नित भी कर लिया है। बताया कि बागपत में एक व्यक्ति तीन सालों से इसी कार्य को कर रहा है।

इसके अलावा देर शाम जेडी के मोबाइल पर व्हाट्सअप मैसेज भी आया कि प्रश्नपत्र में कोई भी सवाल मैच नहीं हुए। उन्होंने कहा कि छह सौ से एक हजार रुपये में पेपर बेचा गया है। जेडी दिव्यकांत का कहना है कि कोई पेपर आउट नहीं हुआ है। परीक्षा ठीक हुई है। ऐसी कोई बात नहीं है।

नकल का 15 साल का रिकार्ड टूटा

मेरठ मंडल में पिछले 15 सालों से चली आ रही नकल का रिकॉर्ड इस साल टूट गया। इस साल की परीक्षाओं में जेडी ने छापे लगाकर और औचक निरीक्षण से फर्जी कक्ष निरीक्षक, छात्र आदि सभी को पकड़ लिया। साथ ही इमला बोल नकल आदि को भी पकड़ा गया। साथ ही केंद्रव्यवस्थापक तक हटा दिए गए। जेडी ने कहा है कि इसका पूरा रिकार्ड तैयार किया जा रहा है।

शेष उत्तरपुस्तिका ली जाएंगी वापस, होगी काउंटिंग

यूपी बोर्ड में शेष उत्तरपुस्तिका परीक्षा केंद्रों से वापस ली जाएगी। डीआईओएस गिरिजेश कुमार चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो गई हैं और शेष कॉपियों को गिनती के साथ वापस लिया जाएगा, साथ ही कितनी कॉपियां इस्तेमाल हुई। उसका रिकार्ड लिया जाएगा।

हाईस्कूल में एक लाख 36 हजार 439 ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। हिंदी की परीक्षा के आधार पर देखा जाए, तो मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से एक लाख 36 हजार 439 ने परीक्षा छोड़ी थी और हिंदी परीक्षा में छोड़ने वाले छात्र अनुपस्थित माने जाते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago