Categories: नौकरी

योगी सरकार देगी 3 साल में 40 लाख नौकरियां, ये है प्लान

यूपी को इंडस्‍ट्री के लिहाज से अनुकूल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर प्रयास कर रहे हैं. इससे रोजगार से अधिक से अधिक अवसर पैदा होंगे इस उद्देश्‍य से योगी सरकार इन्‍वेस्‍टर्स समिट कर रही है. यूपी इन्‍वेस्‍टर्स समिट के पहले दिन यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही इन्वेसटर्स समिट यहां निवेशकों को इच्छुक उद्योगपतियों के लिए संभावनाए तैयार करेगी. आगे जानिए कहां निकलने वाली है ये नौकरियां किन इंडस्ट्री  होगा फोकस.

40 लाख युवाओं को रोजगार: मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उप्र में अगले तीन साल के भीतर 40 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सके. सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्‍ट, वन प्रोडक्ट’ पर काम रही है. इसके तहत जिले के बेहतरीन उत्पादों की मार्केंटिंग की जा रही है. योगी ने कहा कि सरकार बनने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर काफी तेजी से काम हो रहा है.

जॉब के मोर्चे पर यूपी की सरकार युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर तैयार करने की दिशा में काम कर रही है. मुख्‍यमंत्री योगी ने साफ तौर पर कहा कि निवेशकों की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले 11 महीनों में काफी काम किया है. कई नीतियां बनाई हैं जिससे उद्योगपतियों को निवेश लायक माहौल मिल सके.

इन इंडस्‍ट्री पर रहेगा फोकस: योगी ने बताया समिट का मकसद यूपी को विकसित राज्‍यों के बीच खड़ा करना है. हमारा फोकस फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, हैंडलूम एंड टेक्‍सटाइल, एमएसएमई, आईटी, स्‍टार्टअप्‍स, इलेक्‍ट्रॉनिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग, फिल्‍म्‍स, टूरिज्‍म और सिविल एविएशन क्षेत्र पर है. इन्‍वेस्‍टमेंट के लिए जरूरी बुनियादी चीजों जैसे कानू-व्‍यवस्‍था, बुनियादी ढांचा, बिजली और सड़क उपलब्‍ध करा रहे हैं.

एक जगह मिलेंगे अप्रूवल: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अप्रूवल्‍स, परमिशंस, लाइसेंस को एक ही छत के नीचे उपलब्‍ध कराया जाएगा. हम डिजिटल क्लियरेंस लागू करने जा रहे हैं, जिसकी मॉनिटरिंग सीधे सीएम ऑफिस से होगी. नए आं‍त्रप्रेन्‍योरर्स के लिए हम अपनी तरह की विशेष पॉलिसी देंगे. इसके लिए आईआईटी कानपुर, बीएचयू और 30 इंजीनियरिंग के साथ भागीदारी हुई है.

टूरिज्‍म का भी होगा विकास: उन्‍होंने बताया कि हम पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे बना रहे है जिससे कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को कनेक्‍ट करेंगे और रिजनल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे. इससे टूरिज्‍म का भी विकास हो

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago