नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस बार होली अनोखे तरह से मनाते नजर आएंगे. इस होली दिनेशलाल यादव बंगाली बाला मणि भट्टाचार्य के लिए ‘सौगंध’ लेने वाले हैं. पूर्वांचल टाकीज के बैनर तले निर्मित और दिनेशलाल यादव निरहुआ व मणि भट्टाचार्य स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सौगंध’ होली पर देशभर में एक साथ रिलीज की जाएगी. फिल्म का ट्रेलर पहले ही वायरल हो चुका है. वहीं, ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों को ‘सौगंध’ का बेसब्री से इंतजार है.
इस बारे में फिल्म के निर्माता विकास कुमार ने बताया कि होली पर ‘सौगंध’ ना सिर्फ बिहार और झारखंड में, बल्कि दिल्ली, यूपी, मुंबई और गुजरात में भी रिलीज होगी. फिल्म के रिलीज के पूर्व ‘सौगंध’ के गानों को एक-एक कर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है. ये फिल्म एक्शन, इमोशन और रोमांस का पैकेज है. फिल्म में निरहुआ और मणि भट्टाचार्य के रोमांस को शानदार तरीके से फिल्माया गया है, जो खासकर यूथ को आकर्षित करने वाला है. वहीं एक्शन पसंद दर्शकों को निरहुआ का एक्शन काफी दमदार लगेगा.
‘सौगंध’ के निर्देशक विशाल वर्मा हैं, जबकि मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ और मणि भट्टाचार्य के साथ कनक पांडे, दीपक दिलदार,विनोद मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, किरण यादव, तेज बहादुर यादव, उमा शंकर मिश्रा, देव सिंह और अमित शुक्ला हैं.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…