बलिया डेस्क : बलिया के बैरिया क्षेत्र के सिताबदियारा में उस वक्त कोहराम मच गया जब बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई। एक साथ तीन-तीन मौत हो जाने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि मरने वाले तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे।
घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर तहसीलदार शिवसागर दुबे और एसएचओ संजय त्रिपाठी भी पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक बैरिया क्षेत्र के सिताबदियारा के दलजीत टोला गांव निवासी अनुज सिंह(26) का आज जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों छोटू सिंह(17) और सोनू गुप्ता(22) के साथ केक लेकर घर जा रहा था।
तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों जैसे ही शोभा छपरा गांव पहुंचे। उसी दौरान उनके ऊपर 11000 वोल्ट का बिजली का तार गिर गया। इससे तीनों झुलस गए और तड़पकर मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर शासन और प्रशासन सहित हजारों लोगों का जमावड़ा जुट गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…