बलिया डेस्क : बलिया में जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर तीन तहसील के एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद की दुकानों पर छापेमारी की गई। एसडीएम रसड़ा मोतीलाल व जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार की संयुक्त टीम ने रसड़ा क्षेत्र में उर्बरक की दुकानों से चार संदिग्ध नमूने लिए।
साथ ही श्रीनाथ फर्टीलाइजर रसड़ा, बाबा खाद भंडार रसड़ा , मे. दुर्गा खाद एवं बीज भंडार का लाइसेंस निलम्बित किया। वहीं, एसडीएम बैरिया व जिला कृषि रक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने बैरिया क्षेत्र में छापेमारी कर तीन संदिग्ध नमूने लिए और दो उर्वरक व्यवसायियों वर्मा खाद भंडार रेवती, अंकुर खाद भंडार रेवती के लाइसेंस निलंबित किए।
एसडीएम सिकंदरपुर व अपर जिला कृषि अधिकारी ने सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में उर्वरक व्यवसायियों की दुकानों पर छापेमारी कर दो नमूने एकत्र किए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…