बलिया डेस्क : बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा ग्राम में बुधवार की दोपहर बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई थी। जिसके बाद अब इस मामले की मजिस्टि्रयल जांच के आदेश कलेक्टर अदिति सिंह ने दिए हैं। जिसकी जिम्मेदारी बैरिया उप जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत नायक को सौपी गई है।
सुचना विभाग की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है “बैरिया क्षेत्र के शोभा छपरा में विद्युत करंट की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उप जिला मजिस्ट्रेट, बैरिया प्रशांत नायक को नामित किया है। बताया कि घटना के बाद मौके पर तत्काल उप जिलाधिकारी बैरिया व क्षेत्राधिकारी बैरिया को भेजा गया। घटना के कारणों की जांच के लिए विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया है। मृतक युवकों के परिजनों को सरकारी सहायता विद्युत दुर्घटना मद से दिलाने के लिए तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।”
जानकारी के लिए बता दें कि बैरिया क्षेत्र के सिताबदियारा के दलजीत टोला गांव निवासी अनुज सिंह (26) का आज जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों छोटू सिंह(17) और सोनू गुप्ता(22) के साथ बैरिया से केक लेकर घर लौट रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे । वह जैसे ही शोभा छपरा गांव स्थित लालझरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप पहुंचे। उसी दौरान उनके ऊपर 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गिर गया। इससे तीनों झुलस गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…