बलिया डेस्क : अगर आप नहीं जानते हैं तो सुनकर हैरान हो जाएंगे कि गैस की बुकिंग कराने के बाद यदि आप खुद लेने उसे गोदाम पर जा रहे हैं तो एजेंसी की ओर से आपको 27 रुपए 60 पैसे दिए जाएंगे। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हो रहा है। इसकी वजह है कि लोगों में जानकारी का अभाव है और इसका भरपूर फायदा उठाकर गैस एजेंसी संचालक आपके हक का पैसा खा जा रहा है।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बात करें तो इंडेन, हिंदुस्तान पेट्रोलिसम व भारत पेट्रेलियम के लगभग 60 से उपर एजेंसिया हैं। जबकि दो लाख 20 हजार के करीब उपभोक्ता है। नियम है कि अगर उपभोक्ता ने गैस की बुकिंग कराई और उसे खुद लेने गोदाम पर जा रहा है तो उसको एजेंसी की ओर से कैश ऑन कैरी के नाम पर उपभोक्ता को 27.60 रूपए देने का नियम है। लेकिन जानकारी के अभाव में न तो उपभोक्ता पैसा मांंग पाते हैं और न ही गैस संचालक आपको पैसा दे रहा है। ऐसे में एजेंसी संचालक हर माह आपके हक का पैसा खा जा रहा है।
रसीद में अंकित कीमत में शामिल होता है हॉकर की कमीशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो डिलेवरी ब्वॉय या हॉकर आपके घर तक सिलेंडर पहुंचाते हैं। यदि वह आपसे पर्ची से इतर चार्ज मांग रहे हैं तो बिल्कुल मत दीजिए क्योंकि रसीद में अंकित चार्ज में ही हॉकर की कमीशन इंक्लूड रहता है। वहीं इस पूरे मामले पर जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय का कहना है कि यदि कोई उपभोक्ता खुदसे सिलेंडर लेने गोदाम पर जा रहे हैं तो एजेंसी वाले को कैश ऑन कैरी का चार्ज देना है, यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो शिकायत मिलने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…