देखें तस्वीरें – डीएम अदिति सिंह ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, कहा- हर टेबल पर दुरुस्त हो काम

बलिया डेस्क : बलिया की नई जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अनुभाग के टेबल पर जाकर लिपिकों से उनके कार्य से सम्बंधित पूछताछ की। दो टूक कहा कि जिलाधिकारी का अपना कार्यालय, यानि कलेक्ट्रेट में हर टेबल पर कामकाज एकदम ठीक रहना चाहिए।

जिलाधिकारी सबसे पहले संयुक्त कार्यालय में गयीं और वहां हर टेबल पर लिपिकों के कार्यों की जानकारी ली। राजस्व सहायक टेबल पर निर्देश दिया कि कुर्सी व अलमारियों की आवश्यकतानुसार मरम्मत, रंगाई-पुताई या नई खरीद कर ली जाए। प्रमाण-पत्र अनुभाग के बाद आयुध अनुभाग में लिपिक से कागजी अभिलेख के बारे में पूछताछ की।

राजस्व व न्यायिक अभिलेखागार में बाबू की टूटी कुर्सी पर सवाल करते तत्काल ठीक कराने को कहा। रिकार्ड रूम में फ़टे पुराने बस्ते होने पर चिंता जताते हुए नए बस्तों में अभिलेख रखवाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि बस्ते में उतनी ही फ़ाइल रखें जितनी उसमें आ सके। फोटो कॉपी मशीन व अन्य खराब सामग्रियों को भी ठीक कराने को कहा। महीने दिन का समय देते हुए कहा कि अगले निरीक्षण में अभिलेखागार की सूरत बदली हुई दिखनी चाहिए।

बिजली की जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त कराते हुए प्रकाश की उचित व्यवस्था करने को कहा। बाढ़ कंट्रोल रूम व आपदा अनुभाग में निरीक्षण के दौरान आपदा खासकर बाढ़ से संबंधित कार्यों की पूछताछ की।

अलमारी खोलवा कर फाइलों की भी जांच पड़ताल की। साथ में एडीएम रामआसरे, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, एओ अश्विनी तिवारी, कौशल उपाध्याय आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago