बलिया- उभांव थानाध्यक्ष ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान, नगर में हड़कंप, पुलिस की सक्रियता बढ़ी !

बिल्थरारोड डेस्क : बलिया में पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ गई है। जिले के सभी थानों के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसकी क्रम में  उभांव के थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने बुधवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के तहत थानाध्यक्ष ने विभिन्न बैंकों में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा और सायरन आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की। भारतीय स्टेट बैंक की बिल्थरारोड शाखा में चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष मिश्र ने पिछले दिनों ग्राहकों के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसा गायब करने के मामले की जानकारी प्राप्त की।

शाखा प्रबंधक प्रेमचंद ने थानाध्यक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक ग्राहक के खाते से धोखाधड़ी कर गायब पैसे को वापस कराया जा चुका है। अन्य खाताधारकों के गायक पैसों को वापस कराने की प्रक्रिया चल रही है। धोखाधड़ी के शिकार सभी खाताधारकों का पैसा शीघ्र ही वापस करा दिया जाएगा।

थानाध्यक्ष ने खाताधारकों से अपने बैंक खाते की सूचनाओं को गोपनीय रखने को हिदायत दी, ताकि धोखाधड़ी की घटनाएं न हो सके। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने अन्य सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य कई स्थानों पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल की। चेकिंग अभियान को लेकर नगर में हड़कंप की स्थिति रही।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago