बलिया – महिला चिकित्सालय अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू, कैंडिल जलाकर इलाज करने को मजबूर नर्स

बिल्थरारोड डेस्क : लगभग 3 दशक पूर्व बना राजकीय महिला चिकित्सालय अपनी बदहाली आंसू बहा रहा है। इस अस्पताल की दशा को अस्पताल की जर्जर दिवाले और फर्स खुद बया कर रहा है। दिन में ही बिजली न रहने पर अंधेरा छा जाता है। कैंडिल जलाकर महिला डॉक्टर और नर्स महिलाओ का प्रसव कराती है। इन्वर्टर की सुविधा नही है।

अस्पताल कर्मचारियों द्वारा लगभग 10 बार पत्र द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का घ्यान आकृष्ट कराया गया परन्तु आज तक किसी ने ध्यान नही दिया। जिसके कारण यह महिला अस्पताल बदहाली का दंश झेल रहा है। क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए इस अस्पताल की स्थापना वर्ष 1985 में की गई। जहाँ पर महिलाओं का बेहतर इलाज होता रहा है। लगभग एक दशक से महिला अस्पताल भवन जर्जर हो गया है। बारिश होने पर पानी टपकने लगता है।

फर्स टूट गया है। यही नही अस्पताल में इन्वर्टर न होने से रात की बात तो दूर , दिन में ही कमरे में अंधेरा रहने से मोमबत्ती जलाकर डॉक्टर और नर्स प्रसव कराते है। सीयर ब्लाक में एक मात्र महिला अस्पताल होने के कारण इस अस्पताल मे हर रोज लगभग 50 से 60 महिलाएं अपने इलाज कराने आती है। साथ महीने में 200 से 250 के लगभग प्रसव होता है। जर्जर भवन के कारण मरीज के अलावा अस्पताल के कर्मचारी भी किसी भी हादसा से भयभीत रहते है। इस अस्पताल के जीर्णोद्धार और सुविधाओं के लिए विभागीय अधिकारियों को कर्मचारियों और अधीक्षक द्वारा कई बार पत्र भेजा गया किन्तु पहल नही हुआ ।

यही नही बर्तमान विधायक धनन्जय कनौजिया जब एक वर्ष पूर्व1 महिला अस्पताल का निरीक्षण करने आये तो उनसे भी अस्पताल कर्मचारियों द्वारा अस्पताल की बस्तुतः स्थिति से अवगत कराया गया उन्होंने शीघ्र सुदृढ़ कराने व लाइट आदि की व्यवस्था कराने का आस्वासन दिया। परन्तु उनका आस्वासन खोखला ही सावित हुआ। पत्र द्वारा भी कर्मचारियों द्वारा विधायक से इसके प्रति ध्यान आकृष्ट कराया गया परन्तु विकास का पिटारा पीटने वाले विधायक जी द्वारा आजतक बदहाली का दंश झेल रहा महिला अस्पताल के कोई पहल नही किया गया।

अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि पत्रचार करते करते थक चुके है हम लोग। सिर्फ कोर आस्वासन ही मिलता है। इस सम्बंध में वर्तमान सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ तनवीर आजम से पुछा गया तो उनका कहना था कि महिला अस्पताल के जीर्णोद्धार और लाइट सम्बन्धी व्यवस्था के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है किंतु अभी तक धन स्वीकृत नही हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago