बलिया- इओ मणिमंजरी केस में चेयरमैन भीम गुप्ता को मिली जमानत !

बलिया डेस्क : नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय के आत्म ह’त्या मामले में मुख्य आरोपी भीम गुप्ता को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।  गौरतलब है कि पिछले छह जुलाई को नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने बलिया आवास विकास कालोनी स्थित अपने आवास में सुसाईड नोट लिखकर पंखे के हुक से फांसी लगाकर आ’त्म ह’त्या कर ली थी।

इस मामले मे मृ’त’का के भाई  विजयानन्द राय ने आत्महत्या करने के लिए विवश करने की की तहरीर दी थी। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मनियर चेयरमैन भीम  गुप्ता, सिकन्दरपुर ईओ संजय राव, टैक्स लिपिक विनोद सिह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार व चालक चन्दन कुमार सहित ठेकेदारों को आ’रो’पी बनाया था। वहीँ बलिया पुलिस ने संजय राव को क्लीन चिट दे दिया था।

दुसरे आरोपी विनोद कुमार सिंह को एंटीसिपेटरी बेल मिल गई थी, जो बाद में खारिज हो गई। वहीँ मुख्य आरोपी भीम गुप्ता, लिपिक अखिलेश कुमार एवं स्व. राय के निजी वाहन चालक चंदन कुमार जेल में बंद थे। जिसमें मंगलवार को हाई कोर्ट चेयरमैन भीम गुप्ता की जमानत मंजूर की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago