बलिया में आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला टोंस नदी पुलिया से सामने आया है। यहां तीखा गांव के सामने एनएच 31 पर ट्रेलर और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, बलिया की तरफ से जा रही कार और चितबड़ागांव के तरफ से सामने से आ रही ट्रेलर के आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नीतीश गुप्ता पुत्र छट्ठू गुप्ता निवासी दौलतपुर, अंकित पुत्र सुधांशु सिंह निवासी दौलतपुर, निखिल सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी दौलतपुर घायल हो गए। इसमें निखिल की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…